चाइल्ड पोर्नोग्राफिक वीडियो शेयर करने वाला आरोपी चौक पुलिस के हत्थे चढ़ा

वाराणसी-काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौक पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अश्लील वीडियो इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सरताज अहमद उर्फ राजू (42 वर्ष) निवासी हडहा, चौक ने फेसबुक मैसेंजर के एक ग्रुप में नाबालिग से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो और अन्य अश्लील वीडियो प्रसारित किए थे। इस मामले में साइबर प्रभारी सौरभ शाही की तहरीर पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।मंगलवार 26 अगस्त को दोपहर 1:10 बजे पुलिस ने आरोपी को मिन्ने खाँ मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 सौरभ शाही समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

TOP

You cannot copy content of this page