मंडुवाडीह पुलिस की तत्परता से लापता नाबालिग 5 दिन में बरामद

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जय हिंद नर्सरी, सब्जी मंडी एलआईसी गली निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना 22 अगस्त 2026 को पुलिस को दी थी। तहरीर के आधार पर मंडुवाडीह थाने में मुकदमा अपराध संख्या 301/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा के निर्देश पर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से नाबालिग के मोबाइल नंबर की सीडीआर और सीएपी की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस की लगातार कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लापता नाबालिग को पांच दिन के भीतर मंडुवाडीह थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page