
सहकारिता ने बनाया किसानों का जीवन बेहतर :सोमी सिंह
वाराणसी
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वाराणसी मण्डल वाराणसी सोमी सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर से बीपैक्स सचिवों की एक सप्ताह की प्रदेशव्यापी हड़ताल के बावजूद किसानों को उर्वरक की उपलब्धता मे कोई कठिनाई नहीं आने दी गई.
सोमी सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में जनपद वाराणसी में सहकारिता विभाग मे अनेक गतिविधियों को संचालित किया गया है, जिससे जनपद में सहकारिता के क्षेत्र में रोजगार एवं व्यवसाय में वृद्धि आई है।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि वाराणसी जनपद में 13 नए एम-पैक्स का गठन किया गया है , जिसमें मुख्य रूप सेअहरक, अमौत, परसरा, पिंडरा, कुरुहुआ, बबियांव, गौरा उपवार, इसरवार, कोटवां, तिलवार, बीकापुर, बेनीपुर और रायसी रामपुर – का गठन किया गया है।
इसी प्रकार वाराणसी जनपद में एक डेयरी सोसायटी का भी गठन किया गया है।
वाराणसी जनपद में एक गंगा नाविक समिति का भी गठन किया गया है, जिसे पूरे प्रदेश में पहली नाविक समिति होने का गौरव प्राप्त है।
वाराणसी जनपद में लगभग दो दशक से बंद दो बी पैक्स को पुनः सक्रिय किया गया है। एम-पैक्स पुरारघुनाथपुर और दांदूपुर, जो लगभग 20 वर्षों से निष्क्रिय थे, उन्हें पुनः सक्रिय करके वहां से उर्वरक वितरण का काम शुरू करा दिया गया है.
पुरारघुनाथपुर सहकारी समिति में किसानों के लिए पहला वातानुकूलित कमरा बनाया गया है जो प्रदेश में किसी समिति का पहला वातानुकूलित कक्ष है।
सोमी सिंह ने बताया कि जनपद वाराणसी मे 16 बी-पैक्स में सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं। सभी स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम चालू हालत में हैं।
वाराणसी जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत, 2025-26 के दौरान 836 लाभार्थियों को कुल 862.90 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए। वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक कुल 720.00 लाख रुपए से अधिक के ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत जनपद वाराणसी में खरीद वर्ष 2025-26 के दौरान, 2,594 लाभार्थियों से 11,277.94 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिसके लिए 269,423.49 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
खरीद वर्ष 2026-27 के दौरान, 1,024 लाभार्थियों से 3,984.90 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जिसके लिए 1,038.04 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
वाराणसी जिले के 73 बी-पैक्स में सीएससी स्थापित किए जा चुके हैं। 5 और सी0एस0सी0 के स्थापना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
इन केंद्रों के माध्यम से अब तक 110 लाख रुपये के लेनदेन किए जा चुके हैं, जो समूचे पूर्वांचल में सबसे अधिक है।
वाराणसी जिले में 6 बी पैक्स में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापित किया गया है। जनपद में दो और प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है।
वाराणसी जिले के सभी 93 बी-पैक्स ने भारतीय बीज सहकारी समिति की सदस्यता प्राप्त कर ली है। 10 बी-पैक्स ने नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट लिमिटेड की सदस्यता प्राप्त कर ली है और 7 बी पैक्स ने नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड की सदस्यता प्राप्त कर ली है। – वाराणसी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में गोदामों के निर्माण और मरम्मत के क्षेत्र में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 100 और 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले नए गोदामों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि भंडारण योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के गोदामों की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
संयुक्त आयुक्त ने कहा कि आरकेवीवाई योजना के तहत, वर्ष 2023-24 में वाराणसी जिले में 250 मीट्रिक टन क्षमता वाले 3 गोदामों (भवानीपुर, हरहुआ और करसाडा) का निर्माण किया गया है।वर्ष 2025-26 में 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो गोदामों का निर्माण कार्य चल रहा है एवं 12 बी-पैक्स के मरम्मत का काम चल रहा है।वर्ष 2026-27 में बी-पैक्स चिताउनी और मुर्दाहा में 2 गोदामों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत 2500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम के निर्माण के लिए भूमि की पहचान की गई है।
वाराणसी जनपद में कायाकल्प योजना के तहत, वित्तीय वर्ष 2025-2026 के दौरान 26 बी पैक्स के जीर्णोद्धार का कार्य किया गया।
वाराणसी जनपद में मेगा सदस्यता अभियान 2023 में कुल 37,193 सदस्य नामांकित हुए, जिसके परिणामस्वरूप शेयर पूंजी में 82.19 लाख रुपए की वृद्धि हुई। इसी प्रकार सदस्यता अभियान 2025 में कुल 21,418 सदस्य नामांकित हुए, जिसके परिणामस्वरूप शेयर पूंजी में 35.44 लाख रुपए की वृद्धि हुई।
सोमी सिंह ने कहा कि सहकारिता ने किसानों का जीवन सहज, सुंदर और सरल बनाया है. वाराणसी मंडल में सहकारिता विभाग ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.. बीपैक्स सचिवों और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से विभाग सदैव आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है..
