करंट से नहीं, लापरवाही से होता है बड़ा हादसा! अमरा उपकेंद्र पर लाइनमैनों को मिला सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण
रोहनिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को अमरा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर कुशल एवं अकुशल लाइनमैनों के लिए विशेष सुरक्षा एवं कार्यकुशलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने के लिए जागरूक करना और “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य को साकार करना…
