वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता से अभद्रता का आरोप,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वाराणसी। वरिष्ठ छायाकार संजय गुप्ता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इस मामले के बाद पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आरोप है कि कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजय गुप्ता के साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना को लेकर पत्रकारिता जगत में चिंता जताई जा रही है। पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की अहम भूमिका है और पत्रकारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

पत्रकारिता का दायित्व जनहित के मुद्दों को सामने लाना और निष्पक्ष रूप से खबरों को जनता तक पहुंचाना है। ऐसे में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता की घटनाएं स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माहौल पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं।

फिलहाल मामले में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं और पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर क्या कार्रवाई होती है।

TOP

You cannot copy content of this page