पहड़िया मंडी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी की मतगणना शुरू, 14 टेबल पर होगी गिनती

50-50 बैलेट पेपर के बंडल तैयार करने की प्रक्रिया जारी

वाराणसी (काशीवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी स्थल, पहड़िया में मंगलवार सुबह आठ बजे से स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना के लिए 14 टेबल निर्धारित की गई हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल बैलेट पेपर के बंडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 50-50 बैलेट पेपर के बंडल तैयार कराए जा रहे हैं। बंडल तैयार होने के बाद निर्धारित टेबलों पर मतों की गिनती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

TOP

You cannot copy content of this page