राज्यपाल ने बढ़ाया सोनभद्र पुलिस का मान, HPV टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर मिला प्रशस्ति पत्र
सोनभद्र। जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट सहयोग और उल्लेखनीय योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद पुलिस की जनसेवा, सामाजिक दायित्व और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता…
