वाराणसी। यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने 17 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश और रक्षा मंत्री भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
रिलीज के अनुसार प्रमुख प्रतिबंध —
ऑटो / ई-रिक्शा बंद — सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक:
- पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग तिराहा, मरीमाई, मदनपुरा, साजन, सिगरा से रथयात्रा तक
- महमूरगंज से आकाशवाणी से सिगरा तक
- तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज तक
- इंग्लिशिया लाइन से साजन व फूलमंडी से मदनपुरा तक
- अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा की तरफ
- कैंट रेलवे स्टेशन से BHU के बीच वाया सिगरा, रथयात्रा जाने वाले ऑटो बंद रहेंगे, ये लहरतारा-भिखारीपुर रूट से जाएंगे।
चार पहिया वाहन और बसों के लिए:
- अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर, मैदागिन की तरफ चार पहिया, टेम्पो ट्रैवलर/बसें नहीं जाएंगी। VVIP आगमन पर इन्हें लकड़ीमंडी-गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मालवाहक वाहन बंद रहेंगे।
VVIP मूवमेंट के समय डायवर्जन:
- विश्वेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन की तरफ चार पहिया वाहन 2 घंटे पहले से बंद, गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट होंगे।
- इंग्लिशिया लाइन से सिगरा-रथयात्रा की तरफ जाने वाले वाहन लहरतारा-मंडुवाडीह की तरफ डायवर्ट होंगे।
- सिगरा और रथयात्रा से साजन की तरफ आने वाले वाहन आकाशवाणी-महमूरगंज की तरफ भेजे जाएंगे।
- नगर निगम तिराहा और माधोपुर चौराहा से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
- मंडुवाडीह से महमूरगंज आने वाले वाहन किरहिया-भिखारीपुर तिराहा की तरफ डायवर्ट होंगे।
एयरपोर्ट रूट:
- दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से एयरपोर्ट की तरफ सभी भारी/हल्के वाहन बंद, बड़ागांव की तरफ डायवर्ट होंगे।
- हरहुआ ओवरब्रिज पर रोडवेज/प्राइवेट बसों को ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा, परमपुर की तरफ भेजा जाएगा।
- जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आएंगी, वहां से परमपुर डायवर्ट होंगी।
यातायात पुलिस ने अपील की है कि आमजन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अति आवश्यक होने पर ही अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
ट्रैफिक कंट्रोल रूम – 7839856994, हेल्पलाइन – 7317202020
