
सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से वांछित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय ने की।
थाना कोन पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन करते हुए मुकदमा संख्या 1211/2020 (धारा 323/504 भादवि) से संबंधित वारंटी अभियुक्त इन्दल कुमार उर्फ इन्द्र पुत्र गौरीशंकर एवं गौरीशंकर पुत्र स्वर्गीय रामचरित्र, दोनों निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन, को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा मुकदमा संख्या 466/1995 (धारा 323 भादवि) से संबंधित वारंटी अभियुक्त अल्ताफ रजा पुत्र स्वर्गीय तौफीक, निवासी कस्बा कोन, थाना कोन, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने के लिए रवाना कर दिया गया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह, उपनिरीक्षक हंसनाथ यादव, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र चौहान तथा मुख्य आरक्षी रामप्रवेश कुशवाहा की अहम भूमिका रही।
