काशी की पिच पर महिला क्रिकेट का जलवा – डमरू वाले स्टेडियम में भिड़ेंगी स्मृति-हरमनप्रीत

डब्ल्यूपीएल के साथ वर्ल्ड मैप पर आएगा वाराणसी का नया स्टेडियम

वाराणसी-(काशीवार्ता)-धर्म और क्रिकेट का संगम अब काशी में दिखेगा। गंजारी में बन रहे 450 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे। डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद ने वाराणसी को मुंबई और वडोदरा के साथ अगले सत्र के लिए चिन्हित किया है। सूत्रों के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में पहले रणजी मैच से मैदान की तैयारी परखी जाएगी, फिर जनवरी-मार्च में डब्ल्यूपीएल के मैच होंगे। इसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी होंगे। स्टेडियम की खासियत डमरू के आकार का मीडिया बॉक्स और त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स है। यहां 14 अंतरराष्ट्रीय पिचें बन रही हैं। डब्ल्यूपीएल में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, मेग लैनिंग जैसी स्टार खिलाड़ी काशी की पिच पर चौके-छक्के लगाती दिखेंगी।

TOP

You cannot copy content of this page