करमा,सोनभद्र
स्थानीय थाना क्षेत्र के बिषहार गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रीति राजभर अपने दो बच्चों के साथ आर्यांस और आर्यन सहित फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानी थाना क्षेत्र के ग्राम बिषहार में बीती रात पति पत्नी में खाना खाने के आपसी विवाद मे प्रीति राजभर 25 वर्ष पत्नी राजन राजभर ने अपने दो पुत्र आर्यन 4 वर्ष व आर्यांस छ माह के साथ लायलान की रस्सी से फांसी लगाकर अपने कमरे में जान दे दी।दरवाजा समय से न खुलने पर परिवार के अन्य लोगों ने शोर मचाने लगे।शोर सुन गांव के लोग एकत्रित हो गए।प्रधान ने पी आर वी 112 पर व थाने पर सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि खाना खाने के लिए कुछ विवाद हुआ था पति-पत्नी में जिसके कारण वह नाराज होकर अपने दो बच्चों सहित फांसी लगाकर अपने घर में के अंदर जान दे दी शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर जिला अस्पताल भेजा गया है ला ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है।
