
वाराणसी के पर “ऑपरेशन सिंदूर” के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर द्वारा आयोजित विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित की गई। इस विशेष अवसर पर घाट पर दीप प्रज्वलन, शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच सेना के वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
मां गंगा की भव्य आरती के दौरान बाबा से प्रार्थना की गई कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ इसी तरह साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करती रहे। आरती से पूर्व घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालु देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत जम्मू-कश्मीर के में आतंकी घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान से हुई। गंगा सेवा निधि के अर्चकों ने मां गंगा में दीप प्रवाहित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान गंगा सेवा निधि के कोषाध्यक्ष , सचिव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
