वाराणसी: बहला-फुसलाकर गहने चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार नकद समेत जेवर बरामद

वाराणसी के थाना कैंट पुलिस ने बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, दो कान की बाली, चार पायल और छह बिछिया बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमन सेठ (22 वर्ष) और प्रिंस सेठ (20 वर्ष) निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैंट के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2026 को वादिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र अभिषेक चौबे उर्फ राज को बहला-फुसलाकर परिवार के लोगों ने जेवरात हड़प लिए। विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में महेश सेठ, पूजा सेठ, अमन सेठ और प्रिंस सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। बुधवार देर रात हजरत बाबा अली बख्स शहीद मजार, फुलवरिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

TOP

You cannot copy content of this page