
वाराणसी। जिले में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को भी नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 61.52 मीटर रिकॉर्ड किया गया। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि गंगा अभी भी वाराणसी में निर्धारित खतरे के निशान से लगभग 9 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सतर्कता बरती जा रही है और संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश होती रही तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।
