
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने छात्र आंदोलन की सफलता के बाद राजधानी लखनऊ में धन्यवाद संदेश वाले बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। इन पोस्टरों में आंदोलन को कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता की सामूहिक जीत बताया गया है।
होर्डिंग में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया है। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद किया गया है।
पोस्टर में कहा गया है कि यह संघर्ष जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है तथा भविष्य में भी समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प दोहराया गया है।
इन होर्डिंगों पर “समाजवादी सेवक” हल्लूराम सुंदर यादव, विधानसभा 249 पट्टी (प्रतापगढ़) का नाम अंकित है। राजधानी में लगे ये धन्यवाद पोस्टर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
