हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की सख्ती, थाने बुलाकर दिलाई शांति बनाए रखने की शपथ

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। इस दौरान उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई और भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, कानून का पालन करने तथा किसी भी अवैध कार्य में शामिल न होने की शपथ भी दिलाई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page