नालियों पर अवैध कब्जे हटेंगे, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

नाली पर कब्जा व अवैध निर्माण
देख अधिकारियों ने जताई नाराजगी

दुद्धी (काशीवार्ता)। नगर पंचायत दुद्धी की नवागत ईओ/एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बुधवार को वार्ड नंबर 1/8 में साडा द्वारा निर्माणाधीन सीसी नाली का निरीक्षण किया। इस दौरान गलियों में नालियों के ऊपर अवैध कब्जा और निर्माण देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
एसडीएम ने ठेकेदार को सख्त लहज
में निर्देश दिया कि नाली का निर्माण पुरानी नाली की जगह पर ही कराया जाए। नाली के ऊपर किए गए किसी भी तरह के अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नालियों पर अवैध निर्माण करने वाले रहवासियों को भी चेताया कि कोई भी नगरवासी नाली पर किसी तरह का निर्माण न करे। ऐसा करने पर उसे अवैध अतिक्रमण के दायरे में लाकर नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी गलियों के सिकुड़ने के मामले में एसडीएम के सख्त रुख की आम लोगों ने चर्चा और सराहना की। वहीं नालियों पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप की स्थिति दिखी। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के दर्जनों सभासद मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page