
वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार स्थित “औरा हेवन स्पा” में अनैतिक देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त की हेल्पलाइन 9670705555 पर मिली सूचना के आधार पर 22/23 मार्च 2026 की रात एसओजी-2 और राजातालाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया था। उस दौरान तीन महिलाओं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया था। मौके से ₹10,400 नकद, छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन अनयूज्ड कंडोम भी बरामद किए गए थे।
इस मामले में दर्ज मुकदमे के तहत फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार (26) निवासी ग्राम कवेली, थाना सिंगरामऊ, जनपद जौनपुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
