सीएम योगी के संभावित दौरे से पहले एक्शन मोड में नगर निगम

वाराणसी: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित काशी दौरे को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान रविदास गेट, सोनारपुरा, बंगाली टोला और गोदौलिया मार्ग पर पाथवे व नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढों को भरने, आकर्षक वॉल पेंटिंग कराने और लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण मलबा (सीएंडडी वेस्ट) हटाकर पूरे मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने के आदेश भी दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण में बिजली, स्वास्थ्य और आलोक विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page