वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के वरुणा जोन अंतर्गत थाना कैण्ट पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिंट हाउस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया, जबकि चार पहिया और दो पहिया वाहनों को भी सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 27 जुलाई 2026 की रात पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मिंट हाउस स्थित एलआईसी बिल्डिंग में दबिश दी, जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए मिले।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर खड़े चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों को भी सीज किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे की जांच थाना कैण्ट पुलिस द्वारा की जा रही है।
