पुलिस की छापेमारी, 7 लोग हिरासत में, एक संचालक गिरफ्तार

वाराणसी-(काशीवार्ता)- कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात पुलिस ने छापेमारी की। नए एसीपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में भोजनालय और बस सर्विस की आड़ में चल रहे संदिग्ध गतिविधि के आरोप में पुलिस ने 4 महिलाओं, 3 युवकों और गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार कैंट क्षेत्र में सड़क पर होने वाली गतिविधियों पर रोक के बाद इस तरह की गतिविधियां गेस्ट हाउस में ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर शिफ्ट हो गई थीं, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सभी का पूर्व रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page