गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु, लेकिन जाम नहीं! वाराणसी पुलिस का मेगा ट्रैफिक प्लान तैयार

वाराणसी। गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए वाराणसी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक और पार्किंग प्लान तैयार किया है।

इसी क्रम में एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने 28 और 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा प्रमुख संपर्क मार्गों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

एडीसीपी ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि भीड़ प्रबंधन, वाहन संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल व यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

प्रशासन का प्रयास है कि गुरु पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालु बिना किसी जाम या परेशानी के आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन कर सकें। इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन, निर्धारित पार्किंग स्थलों और सुचारु आवागमन की विस्तृत व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे पूरे आयोजन के दौरान यातायात सामान्य बना रहे।

TOP

You cannot copy content of this page