बेकाबू कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार युवक घायल; तीन की हालत गंभीर

शाहगंज (जौनपुर) काशीवार्ता। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार की सुबह मजडीहा गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने दो बाइक पर सवार चार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त तीनों युवकों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित मजडीहा गांव के बालू मंडी के समीप बुधवार की सुबह कौड़ियां गांव निवासी 20 वर्षीय साहिल, 25 वर्षीय प्रियांशु, 26 वर्षीय दिपांशु व 20 वर्षीय राकेश कुमार दो बाइक से कहीं जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार नैनो कार सड़क की दूसरी पटरी पर जा रहे बाइक सवारों को रौंदते हुए सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहिल, दिपांशु व प्रियांशु की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

TOP

You cannot copy content of this page