मंडुआडीह में दुकानो में चोरी का खुलासा, दो बाल अपचारी गिरफ्तार; नकदी व चॉकलेट-बिस्किट बरामद

वाराणसी। मंडुआडीह थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 2,190 रुपये, चार डेयरी मिल्क चॉकलेट और बिस्किट बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चोरी, लूट, नकबजनी की घटनाओं के अनावरण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस आयुक्त वरुणा जोन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में मंडुआडीह पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को दोपहर 1:25 बजे बीएलडब्ल्यू परिसर स्थित सूर्य सरोवर पोखरा के पास से दोनों बाल अपचारियों को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर 2026 को रमेश सिंह ने बरेका गुमटी मार्केट में दुकानो में चोरी के संबंध में मंडुआडीह थाने में मुकदमा अपराध संख्या 323/2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना उपनिरीक्षक विशाल सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी और बरामदगी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और किशोर न्याय अधिनियम के दिशा-निर्देशों का पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

TOP

You cannot copy content of this page