वाराणसी -(काशीवार्ता)-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंडलायुक्त एस. राजलिंगम एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के साथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल संत रविदास मंदिर, सीरगोवर्द्ध का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया तथा तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बैरिकेडिंग, प्रत्येक प्रवेश द्वार पर डीएफएमडी, अनिवार्य फ्रिस्किंग तथा बिना जांच किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्गों की निगरानी सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। होटल, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों की गहन जांच कर आगंतुकों की पहचान का सत्यापन किया जाए। ब्रीफिंग में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
पुलिस आयुक्त ,मंडलायुक्त और डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
