
अनपरा/सोनभद्र। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।
थाना अनपरा में पंजीकृत मु0अ0सं0-60/2026 के तहत धारा 140(4), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार (25 वर्ष) पुत्र गंगाराम निवासी रेहटा, थाना अनपरा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेहटा मोड़ पुनर्वास गेट के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को 27 जुलाई 2026 की शाम करीब 8:30 बजे दबोचा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे 28 जुलाई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी रेनुसागर उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल सौरभ वर्मा तथा आरक्षी नृपत की अहम भूमिका रही।
सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
