मनीष हत्याकांड को लेकर संगठनों के कैंडल मार्च के आह्वान पर पुलिस अलर्ट

भारी फोर्स के साथ अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा तैनात

वाराणसी -(काशीवार्ता )-फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घमहापुर गांव में हुए चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर आज करणी सेना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। इस संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के नेतृत्व में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में एडीसीपी नृपेन्द्र, एसीपी अंजनी राय, एसीपी विजय सिंह और एसीपी अजय श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा फूलपुर, सिगरा, चेतगंज, आदमपुर, लालपुर और बड़ागांव के थाना प्रभारियों के साथ आसपास की सभी चौकियों के प्रभारियों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page