सावन से पहले काशी में सख्ती! एसीपी अतुल त्रिपाठी की अगुवाई में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई

वाराणसी। सावन माह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। गुरुवार को दशाश्वमेध क्षेत्र में एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी और थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, घाटों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले…

Read More

शिवालयों के संरक्षण की नमामि गंगे ने उठाई  मांग

वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ से महमूरगंज स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर गंगा तट स्थित शिवालयों की स्थिति से अवगत कराया। संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पत्र सौंपकर गंगा किनारे वर्षों से चलाए…

Read More

झपकी बनी जानलेवा! हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक, एक घंटे चला रेस्क्यू

वाराणसी (काशीवार्ता)। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं, कंटेनर का खलासी बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते…

Read More

BHU छात्र आंदोलन की आंच बरेका तक! कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को पुलिस ने किया नजरबंद, समर्थकों का हंगामा

वाराणसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के जारी प्रदर्शन की गूंज अब वाराणसी तक पहुंच गई है। बीएचयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बरेका स्थित क्वार्टर नंबर 182-एल में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव को एहतियातन पुलिस ने नजरबंद…

Read More

छावनी में पानी का संकट! ट्यूबवेल खराब होने से ठप हुई जलापूर्ति, शाम तक बहाल होने की उम्मीद

वाराणसी। छावनी स्थित पोस्ट ऑफिस, सेंट मेरिज स्कूल और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह भी जलापूर्ति शुरू नहीं होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई और दैनिक कार्य प्रभावित हुए। शुरुआत में जलापूर्ति बंद होने के…

Read More

चैटबॉट की घंटी बजते ही दौड़ी नगर निगम की टीमें, 4 घंटे में 13 शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण

वाराणसी। नगर निगम वाराणसी का स्मार्ट व्हाट्सएप चैटबॉट गंगातटवर्ती 25 वार्डों में तेजी से असर दिखा रहा है। दूसरे दिन भी चैटबॉट पर दर्ज सभी 13 जनशिकायतों का महज चार घंटे के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया गया। शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम से संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई और इंजीनियरों की टीमें तत्काल…

Read More

वाराणसी रेलवे कॉलोनियों में अब सिलेंडर की झंझट खत्म! पहली बार पीएनजी आपूर्ति के लिए रेलवे और गेल इंडिया के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

वाराणसी। रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे में पहली बार वाराणसी मंडल और गेल इंडिया लिमिटेड के बीच रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से रेलवे आवासों में जल्द ही पाइपलाइन के माध्यम से सुरक्षित…

Read More

करंट से नहीं, लापरवाही से होता है बड़ा हादसा! अमरा उपकेंद्र पर लाइनमैनों को मिला सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण

रोहनिया। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बुधवार को अमरा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर कुशल एवं अकुशल लाइनमैनों के लिए विशेष सुरक्षा एवं कार्यकुशलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने के लिए जागरूक करना और “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य को साकार करना…

Read More

वाराणसी हाई अलर्ट पर! शास्त्री घाट से संवेदनशील इलाकों तक पुलिस का सख्त पहरा, खुफिया एजेंसियां भी एक्टिव

वाराणसी। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। हाल के दिनों में बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों और संभावित तनाव की आशंका को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों, जिला मुख्यालय और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग की…

Read More

वरुणा में छलांग लगाकर लापता हुआ युवक! दलदल और अंधेरे के आगे थमा रेस्क्यू, सुबह फिर शुरू हुई तलाश

सारनाथ, वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के खालिसपुर इलाके में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात युवक ने वरुणा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक…

Read More
TOP

You cannot copy content of this page