
वाराणसी -(काशीवार्ता)-सेवापुरी क्षेत्र स्थित बरकी गांव के समीप देर रात एक सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पाखंडी राम बिन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने स्कूटर से घर लौट रहे थे, तभी कछवारोड़-कपसेठी मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि सपा नेता सड़क पर गिरकर बुरी तरह चोटिल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
