
ADG जोन वाराणसी नवीन अरोरा के निर्देशन में चला “Fight Against Drugs” अभियान, सोनभद्र में सबसे ज्यादा कार्रवाई
वाराणसी- अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा जारी प्रेस नोट दिनांक 24-10-2026 के अनुसार, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के “नशा मुक्त भारत अभियान” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नशा विरोधी अभियान के तहत वाराणसी जोन में पिछले 03 माह में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
ADG जोन वाराणसी श्री नवीन अरोरा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 70 मुकदमों में कुल 124 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुल लगभग 35 करोड़ से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ और शराब बरामद की गई।
जिलेवार कार्रवाई का विवरण:
- सोनभद्र: 23 मुकदमों में 44 तस्कर
- गाजीपुर: 14 मुकदमों में 20 तस्कर
- मीरजापुर: 09 मुकदमों में 15 तस्कर
- चन्दौली: 09 मुकदमों में 17 तस्कर
- भदोही: 06 मुकदमों में 09 तस्कर
- जौनपुर: 03 मुकदमों में 08 तस्कर
- आजमगढ़: 02 मुकदमों में 05 तस्कर
- मऊ एवं बलिया: 02-02 मुकदमों में 03-03 तस्कर
बरामदगी:
- हेरोईन – 06.136 किग्रा, कीमत लगभग 12.89 करोड़
- अवैध शराब – लगभग 30 हजार लीटर, कीमत लगभग 06.50 करोड़
- गांजा – कुल 23.37 क्विंटल, कीमत लगभग 13 करोड़
- MDMA – 1.64 करोड़ का बरामद
1 करोड़ से अधिक मूल्य की प्रमुख कार्रवाईयाँ:
दिनांक जनपद थाना बरामदगी मूल्य
17-08-26 सोनभद्र चोपन 1204 ग्राम हेरोईन 2.40 करोड़
05-09-26 चन्दौली अलीनगर 1.20 किग्रा हेरोईन 3 करोड़
08-09-26 जौनपुर केराकत 977 ग्राम MDMA 1.50 करोड़
20-09-26 चन्दौली अलीनगर 6935 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 1.20 करोड़
24-09-26 सोनभद्र शाहगंज 625 किग्रा गांजा 3.30 करोड़
22-10-26 चन्दौली बलुआ 11408 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 02 करोड़
पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों से गहन पूछताछ कर लॉजिस्टिक और सप्लायर नेटवर्क के बारे में जानकारी कर तस्करों पर शिकंजा कसा गया। इस अभियान से अवैध मादक पदार्थों में लिप्त तस्करों/माफियाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।
सौजन्य: सोशल मीडिया सेल, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी।
