बाबतपुर एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, मिर्जामुराद और नमो घाट एयर शो में होंगे शामिल
वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वाराणसी दौरे के दौरान शनिवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच आगे रवाना हुआ।
आज के कार्यक्रम:
- मिर्जामुराद स्थित अरविंद लिमिटेड के नए गारमेंट विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन
- नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है।
