सावन से पहले काशी में सख्ती! एसीपी अतुल त्रिपाठी की अगुवाई में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई

वाराणसी। सावन माह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। गुरुवार को दशाश्वमेध क्षेत्र में एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी और थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, घाटों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। गश्त के दौरान वाहनों की सघन जांच भी की गई। विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विधिक कार्रवाई की गई।

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम लोगों में भरोसा बढ़ा है।

TOP

You cannot copy content of this page