मालगाड़ी की चपेट से अज्ञात व्यक्ति की मौत

खेतासराय (जौनपुर) काशीवार्ता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप कासिमपुर स्थित पोल संख्या 853 के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के मालगाड़ी की चपेट में आने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे एवं स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव के क्षत-विक्षत अवशेषों को एकत्र कर कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

TOP

You cannot copy content of this page