कजरी महोत्सव में बनारसी और मिर्जापुरी कजरी से श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रोहनिया। सावन की फुहारों के बीच कलात्मिक संगीतालय की ओर से अवलेशपुर में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में बनारसी और मिर्जापुरी कजरी की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को संगीतमय कर दिया।कलाकारों ने “कइसे खेल जयबू सावन में”, “कजरिया बदरिया घेर आई ननदी” और “पिया मेहंदी मंगा द मोती झील से जाके…

Read More

सत्संग नगर कॉलोनी में खस्ताहाल सड़क और जलजमाव से लोग बेहाल

सारनाथ, वाराणसी, पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सारनाथ क्षेत्र के अकथा स्थित सत्संग नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जगह-जगह रुके गंदे पानी के कारण स्थानीय नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।अकथा स्थित यहां महादेव मंदिर…

Read More

काशीवार्ता के खबर का असर

मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हुटर/सायरन का रोड रोलर से विनष्टीकरण वाराणसी -(काशीवार्ता)- ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने का असर अब देखने को मिला है। काशीवार्ता में प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर से जब्त किए गए 37…

Read More

वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के लिए बनेगा अलग केबिन

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। घटना से सबक लेते हुए अब यात्रियों के हथियारों की जांच सामान्य स्क्रीनिंग क्षेत्र से अलग, विशेष केबिन में किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।हाल ही…

Read More

ऑरेंज अलर्ट के बीच वाराणसी जिला प्रशासन का बड़ा फैसला, बुधवार को कक्षा 1 से 8 तक सभी स्कूल बंद

वाराणसी। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार, 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी…

Read More

रोहनिया में लोकनिर्माण विभाग ने लगाया दिशा सूचक बोर्ड, अब आसानी से पहुंच सकेंगे स्टेडियम

वाराणसी -(काशीवार्ता)-जनपद वासियों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा रोहनिया बाजार में गंगापुर मार्ग पर नया दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया है।इस बोर्ड में रोहनिया अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दूरी , 7.80किमी ,गंगापुर 5.80किमी ,मोहनसराय 8.30किमी, वाराणसी रिंग रोड 8.70 किमी , वाराणसी कैंट 7.00 किमी , काशीविश्वनाथ धाम 13.00 किमी, प्रयागराज…

Read More

एयरपोर्ट की चेकिंग में अचानक चली लाइसेंसी पिस्टल की गोली, महिला कर्मी समेत दो घायल

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर रविवार सुबह चेकिंग के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एयरपोर्ट पर तैनात महिला सुरक्षा सहायक समेत दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। दोनों को हरहुआ स्थित लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।…

Read More

महेशपुर की 25 हजार आबादी को मिलेगी बड़ी राहत! सिक्स लेन पर फुट ओवरब्रिज की कवायद तेज, PWD ने चिन्हित की जगह

वाराणसी। मंडुवाडीह वार्ड के महेशपुर क्षेत्र के करीब 25 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सिक्स लेन सड़क बनने के बाद सड़क पार करने के लिए करीब दो किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाने की मजबूरी और तेज रफ्तार वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने की समस्या को देखते…

Read More

फोर्ड हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत से हड़कंप, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

वाराणसी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के समीप स्थित फोर्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद गुरुवार को हंगामा खड़ा हो गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में कथित लापरवाही बरतने, गंभीर हालत के बावजूद उचित उपचार न देने और मरीज की स्थिति को लेकर उन्हें…

Read More

राह चलती महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी! अचानक पहुंची पुलिस तो युवक गिरफ्तार, जानिए जक्खिनी में क्या हुआ

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में राह चलती महिलाओं और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करना एक युवक को भारी पड़ गया। मिशन शक्ति अभियान और एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती का संदेश गया…

Read More
TOP

You cannot copy content of this page