वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार जांच के लिए बनेगा अलग केबिन

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी हथियार से गोली चलने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। घटना से सबक लेते हुए अब यात्रियों के हथियारों की जांच सामान्य स्क्रीनिंग क्षेत्र से अलग, विशेष केबिन में किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
हाल ही में हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से दो स्क्रीनर घायल हो गए थे। इसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। नई व्यवस्था का उद्देश्य हथियारों की जांच के दौरान यात्रियों और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अलग केबिन में हथियार की जांच होने से सामान्य यात्रियों और स्क्रीनिंग क्षेत्र में मौजूद कर्मचारियों को किसी भी आकस्मिक घटना से बचाया जा सकेगा। साथ ही हथियारों की जांच अधिक नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से किए जाने की उम्मीद है।
एयरपोर्ट पर हथियार ले जाने वाले यात्रियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होता है। लाइसेंसी हथियार होने के बावजूद उसे विमान यात्रा के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही ले जाया जा सकता है।

TOP

You cannot copy content of this page