
मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हुटर/सायरन का रोड रोलर से विनष्टीकरण
वाराणसी -(काशीवार्ता)- ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने का असर अब देखने को मिला है। काशीवार्ता में प्रकाशित खबर के बाद हरकत में आए प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर से जब्त किए गए 37 मॉडिफाइड साइलेंसर, 95 प्रेशर हॉर्न और 48 अवैध हुटर/सायरन को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया। हुए इस विनष्टीकरण के दौरान सैकड़ों की संख्या में अवैध उपकरणों को मौके पर ही कुचल दिया गया। तेज आवाज वाले साइलेंसर और हॉर्न से आमजन, बुजुर्गों और मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान चलाया गया है। काशीवार्ता द्वारा इस समस्या को उठाने के बाद चेकिंग और तेज कर दी गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।” विनष्टीकरण के दौरान पुलिस, प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।काशीवार्ता की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि इससे शहर में शांति और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी।
