सत्संग नगर कॉलोनी में खस्ताहाल सड़क और जलजमाव से लोग बेहाल

सारनाथ, वाराणसी, पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सारनाथ क्षेत्र के अकथा स्थित सत्संग नगर कॉलोनी की मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जगह-जगह रुके गंदे पानी के कारण स्थानीय नागरिकों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
अकथा स्थित यहां महादेव मंदिर पर दर्शनार्थी आते हैं। मुख्य संपर्क मार्गों की ऐसी दुर्दशा के चलते दर्शनार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि भी धूमिल हो रही है।
प्रमुख समस्याएं और जमीनी हकीकत जलजमाव और गड्ढे और सड़क पर जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी हमेशा जमा रहता है।
सत्संग नगर कॉलोनी के निवासियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

TOP

You cannot copy content of this page