
वाराणसी -(काशीवार्ता)-जनपद वासियों और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा रोहनिया बाजार में गंगापुर मार्ग पर नया दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया है।इस बोर्ड में रोहनिया अंतरास्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की दूरी , 7.80किमी ,गंगापुर 5.80किमी ,मोहनसराय 8.30किमी, वाराणसी रिंग रोड 8.70 किमी , वाराणसी कैंट 7.00 किमी , काशीविश्वनाथ धाम 13.00 किमी, प्रयागराज 117.00 , की और रास्ते की जानकारी दी गई है। अब बाहर से आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के कर्मचारी मनीष सिंह ने बताया कि पहले स्टेडियम का रास्ता न मिलने से कई बार खिलाड़ी भटक जाते थे। नए बोर्ड लगने से यह समस्या दूर हो गई है। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि “सरकार के निर्देश पर खेल सुविधाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए ऐसे बोर्ड लगाए जा रहे हैं। आगे भी अन्य खेल मैदानों के लिए ऐसे दिशा सूचक लगाए जाएंगे। ग्रामीणों और युवा खिलाड़ियों ने विभाग के इस कदम की सराहना की है।
