वाराणसी बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का खुलासा, 30 हजार लेते बाबू गिरफ्तार

वाराणसी में बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने नगरीय विद्युत वितरण खंड सप्तम, पावर कॉर्पोरेशन कार्यालय मड़ौली से कर्मचारी सौरभ जैन पुत्र स्व. मनोज कुमार जैन को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 8 मई 2026 को शाम करीब 4:20 बजे की गई।
यह कार्रवाई शिकायतकर्ता काशिद शहरयार निवासी जियापुरा, थाना चेतगंज की शिकायत पर हुई। आरोप है कि बुनकर बिजली कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने के बदले आरोपी ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी में सौरभ जैन शामिल हैं। इनके खिलाफ थाना लालपुर-पांडेयपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

TOP

You cannot copy content of this page