वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में राहगीर पुरुषों से कथित तौर पर अश्लील हरकतें और इशारे करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिला उप निरीक्षक काजोल सिंह की त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला उप निरीक्षक काजोल सिंह को सूचना मिली थी कि पिलर नंबर 57 और 60 के बीच कुछ महिलाएं आने-जाने वाले राहगीर पुरुषों को अश्लील इशारे कर रही हैं और आपत्तिजनक हरकतें कर रही हैं। सूचना मिलते ही महिला दरोगा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से ककरमत्ता और मंडुआडीह की 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चा रही। महिला उप निरीक्षक काजोल सिंह की तत्परता से सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को परेशान करने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। दोनों महिलाओं के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
