बभनी में अनोखे अंदाज़ में मनाया गया जीत का जश्न, झालमूरी खिलाकर जताई खुशी

सोनभद्र के बभनी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में मिली प्रचंड जीत का जश्न खास अंदाज़ में मनाया। बभनी बाजार चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और राहगीरों को झालमूरी खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष बभनी श्री लालकेश कुशवाहा, जिला मंत्री सुषमा गोंड़, जिला महामंत्री जनजाति मोर्चा अरुण खरवार, मण्डल महामंत्री विकास, लक्ष्मी प्रसाद, उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, काजल पनिका, शिवपुजन, जयप्रकाश जायसवाल, सुनील गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, बुद्धिराम सिंह, विजय गुप्ता, उपेंद्र रवानी, रामचरण, शिवप्रसाद, रामेश्वर शर्मा, द्वारिका गुप्ता, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में मण्डल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TOP

You cannot copy content of this page