काशी से गूंजेगा समरसता का संदेश, गुरु रविदास जन्मस्थली पर जुटेंगे सीएम योगी और भाजपा के शीर्ष नेता

वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार, 29 जुलाई को सायं 4:00 बजे वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जी की जन्मस्थली पर भव्य ‘समरसता संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। सभा के माध्यम से सामाजिक समरसता, संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।

भाजपा की यह सभा गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित विशेष आयोजनों की श्रृंखला का प्रमुख कार्यक्रम मानी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, संत समाज और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

TOP

You cannot copy content of this page