कमिश्नरेट में तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र बदले, आईपीएस विनीत भटनागर को अपराध का प्रभार

वाराणसी-(काशीवार्ता)-पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तीन पुलिस उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागतुक आईपीएस विनीत भटनागर को पुलिस उपायुक्त, अपराध / मुख्यालय नियुक्त किया गया है। आईपीएस नीतू जो प्रभारी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / अपराध, नोडल-112 थीं, अब प्रभारी पुलिस उपायुक्त गोमती जोन / साइबर अपराध / नोडल-112 होंगी। उन्हें डीसीपी अपराध के कार्य से मुक्त किया गया है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन / मुख्यालय आईपीएस राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन / चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

TOP

You cannot copy content of this page