वाराणसी-(काशीवार्ता)-शिवपुर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित सरस्वती नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी ले गए। पीड़ित मिथिलेश कुमार पांडेय क्वींस कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि वह 10 नवंबर को दोपहर में मकान संख्या SH.4/22-C-M में ताला बंद कर परिवार के साथ दूसरे आवास पर गए थे। 13 नवंबर की शाम 6 बजे लौटे तो अंदर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले, सामान बिखरा था।चोर 25 हजार रुपये नकद, 12 ग्राम सोने की चेन, 20 ग्राम के 2 सोने के सिक्के, 70 ग्राम के 7 चांदी के सिक्के, 4 ग्राम सोने की नाक की कील-नथुनी और 60 ग्राम की 2 जोड़ी चांदी की पायल ले गए।सूचना पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
