डोसा वाले की दुकान पर लड़कियों का तांडव, उठा-उठा कर फेंके दुकान के सामान

भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज

वाराणसी-(काशीवार्ता)-
भेलूपुर थाना क्षेत्र महमूरगंज स्थित डोसा वाले की दुकान पर कुछ लड़कियों ने बीती रात रविवार को जमकर हंगामा किया। आरोप है कि लड़कियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और सामान उठा-उठाकर फेंक दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार की शिकायत पर भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लड़कियों ने तांडव मचा दिया। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

TOP

You cannot copy content of this page