काशी में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा

चार दिवसीय छठ पर्व का समापन, रोहनिया के गांव-बाजारों में उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी-(काशीवार्ता )-लोक आस्था का महापर्व छठ आज उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस कठिन व्रत के अंतिम दिन सोमवार की सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वाराणसी शहर के अस्सी, दशाश्वमेध घाट के साथ-साथ रोहनिया क्षेत्र के गांव और बाजारों में भी छठ पूजा का भव्य आयोजन हुआ। कंदवा, रोहनिया, मोहनसराय, राजातालाब, केशवपुर, गंगापुर, कचनार, अखरी और मंगारी सहित आसपास के गांवों के तालाबों, पोखरों और नहर किनारे सुबह से ही भीड़ लगी रही।ब्रह्म मुहूर्त से ही व्रती महिलाएं टोकरी में फल, ठेकुआ, नारियल और गन्ना लेकर घाटों पर पहुंच गईं। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हुआ।
पूरे रोहनिया बाजार में छठी मैया के गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। अर्घ्य के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और व्रत का पारण किया।

TOP

You cannot copy content of this page