छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुबह सुबह किया छठ घाटों का दौरा

   सोनभद्र। छठ पर्व को *सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने* के दृष्टिगत आज दिनांक 16.11.2026 की प्रातः *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अभिषेक वर्मा* द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। जनपद के *समस्त छठ घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती* करते हुए लगातार चेकिंग एवं भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
छठ पर्व के दृष्टिगत घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में *सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी* की गयी । साथ ही पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
TOP

You cannot copy content of this page