वाराणसी। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के निर्देशन में एसओजी-2 ने बड़ी कार्रवाई की है।भेलूपुर थाना क्षेत्र के रवीन्द्रपुरी कॉलोनी इलाके में एसओजी-2 की टीम ने दबिश देकर ऑनलाइन लॉटरी खेलने-खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से ऑनलाइन लॉटरी का संचालन कर रहे थे। टीम ने मौके से लॉटरी से जुड़े साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
