भदोही में रिश्ते शर्मसार: चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भदोही । कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई से लौटे एक युवक पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की है। पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे के साथ सेमराध दर्शन के लिए गई थीं। उस समय कक्षा पांच में पढ़ने वाली किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके बड़े पिता का बेटा शिव बहादुर उर्फ टुनटुन, जो कुछ दिन पहले मुंबई से गांव लौटा था, घर पहुंचा और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

TOP

You cannot copy content of this page