लोहता पुलिस उतरी सड़कों पर, अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी

लोहता। सावन माह को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के नेतृत्व में आज सड़कों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मुड़ैला तिराहे पर सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाया गया, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को आवागमन में दिक्कत न हो। पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग भी की। इस दौरान तीन सवारी, वाहनों पर लगी काली फिल्म और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि सावन माह में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

TOP

You cannot copy content of this page